गोड्डा

झारखंड में आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए हो रही नियुक्तियों पर उठे सवाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड में आउटसोर्सिंग कंपनियों के जरिए हो रही सीधी नियुक्तियों को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। समाजसेवी ठाकुर विक्रम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में चल रही बहाली प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल उठाए और इसे स्थानीय बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा अन्याय बताया। प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि झारखंड में बिना विज्ञापन, बिना किसी आधिकारिक अधिसूचना, बिना परीक्षा और बिना परीक्षाफल के आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से सीधी नियुक्ति की जा रही है, जो पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बहाली प्रक्रिया से स्थानीय बेरोजगार युवाओं के रोजगार के अवसर लगातार समाप्त किए जा रहे हैं।युवाओं को यह तक जानकारी नहीं मिल पाती कि किस विभाग में कितनी नियुक्तियां निकाली गई हैं, क्योंकि इन पदों की जानकारी मुख्य अखबारों या सार्वजनिक माध्यमों में प्रकाशित ही नहीं की जाती।ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जिसके कारण राज्य के युवाओं के बीच भारी आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगर इस व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो युवाओं के हक और रोजगार को बचाने के लिए बड़े स्तर पर महाआंदोलन किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए यह लड़ाई अब और तेज की जाएगी और इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दौरान  रंजू देवी, अमित कुमार, रंजन यादव, अभिषेक रक्षित, लड्डू कुमार, पृथ्वीराज, नीरज झा, पंकज दास आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button