कानपुर

पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक आम सभा उत्साहपूर्वक संपन्न हुई 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : यू.पी. बैंक एम्प्लॉईस यूनियन के कुशल नेतृत्व में पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ एसोसिएशन,उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक आम सभा इंदिरा नगर रोड, कल्याणपुर में आयोजित की गई। यह आम सभा ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन केन्द्रीय नेतृत्व के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आल इंडिया बैंक एम्प्लॉईस एसोसिएशन के पुरोधाओं के चित्र पर माल्यार्पण उसके उपरांत उपस्थित वरिष्ठ साथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। सभा की अध्यक्षता साथी मनोज तिवारी (अध्यक्ष यू.पी. बैंक एम्प्लॉईस यूनियन कानपुर द्वारा की गई इस अवसर पर साथी एस के संगतानी (अध्यक्ष), साथी अंकुर ‌द्विवेदी एवं सी.सी. सदस्य, साथी एस. के. मिश्रा, साथी एस. पी. एस. विर्क (महामंत्री), साथी जगप्रीत सिंह (मंत्री), साथी जे. एस. भाटिया (वरिष्ठ नेता), युवा नेतृत्व साथी साथी जितेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। यूपी बीई यू के अध्यक्ष साथी एस के संगतानी ने बताया कि इस आम सभा की महत्ता और बढ़ जाती है जब हम आल इंडिया बैंक एम्प्लॉईस एसोसिएशन की 30 वें अधिवेशन बैंगलुरु की तरफ बढ़ रहे हैं आज पूरे भारत में केवल और केवल १००% aibea की सदस्यता रखने वाला पहला संगठन होने का गौरव आल इंडिया पंजाब एण्ड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाइजेशन को प्राप्त है उन्होंने १९४६ से लेकर आज तक के ट्रेड यूनियन के इतिहास को विस्तृत में बताया और साथियों को बताया कि आज हमे इस आल इंडिया बैंक एम्प्लॉईस एसोसिएशन के बैनर को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए जिसकी वजह से आज बैंकों में ‌द्विपक्षीय समझौतों के द्वारा आज हम अपनी सेवा शर्तों,वेतन समझौतों को हासिल कर रहे हैं यह वह यात्रा है जो मैनुअल बैंकिंग से शुरू हुई फिर अल्पम के बाद हम सीबीएस में कार्य कर रहे हैं हम वो संगठन हैं जिसने सबसे पहले राष्ट्रीयकरण की मांग रखी और पहला द्विपक्षीय समझौता १९६६ में राष्ट्रीयकरण १९६९ से पहले हासिल किया उन्होंने इस आमसभा का उ‌द्घाटन के साथ साथ आवाहन किया कि हम सभी साथी और मजबूती से एकजुट हो और हमारे मुख्य मुद्दों पांच दिवसीय कार्य और परफॉरमेंस लिंक इन्सेनटिव पर आने वाले आंदोलनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही संगठन के नए नेतृत्व हेतु मेमोरेंडम ऑफ अन्डस्टैन्डिंग और संगठन के बायलॉज में परिवर्तन हेतु कुछ संकल्प पर बनी सहमति को आम सभा में पास कराया। आल इंडिया पंजाब एण्ड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाईजेशन के महामंत्री कॉम एस पी एस विर्क ने बताया कि वर्तमान दौर की चुनौतियों मुख्य मु‌द्दे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को सुदृढ़ बनाने बैंकों और एलआईसी में निजीकरण एवं विनिवेश, बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई वृद्ध, पर्याप्त भर्तियाँ सुनिश्चित हो, आउटसोर्सिग और अनुबंध नौकरियों पर रोक,एन पी एस को समाप्त करें ओ पी एस को बहाल करें,उद्योग घरानों से खराब ऋण वसूली हेतु कठोर कदम उठाए,आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम किया जाए,जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा पर जी एस टी हटायें,ट्रेड यूनियन अधिकारों का उल्लंघन न हो को लेकर हम लगातार आंदोलन में रहें हैं आज भी हम अपने बैंकवार संगठन में चुनौतियों का सामना कर रहे है लकी फिर भी लगातार प्रबंधन के साथ कर रहे वार्ताओं में सभी वर्ग के कर्मचारियों के मुद्दों चाहे हाउस कीपर का पूर्ण कार्यदिवस मुद्दा हौ, स्थानांतरण का मुद्दा हो, प्रमोशन पॉलिसी या नई भर्तियों का हमने बातचीत से हल किया है हमे पूर्ण विश्वास है अप सभी के सहयोग से हम अपने संगठन को नई आयाम पर ले जाएगे। साथ ही एक चेयरमेन एक सीनियर वाइसप्रेसीडेंट के पद एवं चंदे की बढ़ोतरी हेतु प्रस्ताव आम सभा में पास कराया। यू पी बैंक एम्प्लॉईस यूनियन कानपुर के अध्यक्ष कॉम मनोज तिवारी ने बताया कि आज के दौर में संगठन द्वारा किए गए ऐतिहासिक समझौतों को बनाए रखने की जिम्मेदारी नए साथियों के कंधों पर है उन्होंने शिक्षित अवाम संगठित होकर एकजुटता के साथ सभी को आगे बढ़ने का आवाहन किया और विभिन्न जिलों से आए हुए साथिऑन और यू पी बैंक एम्प्लॉईस यूनियन के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें साथी जे. एस. भाटिया (लखनऊ) को चेयरमैन, साथी निशांत शर्मा (सहारनपुर) को अध्यक्ष, साथी जितेंद्र सिंह तोमर को महामंत्री, साथी राजेश यादव (लखनऊ) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साथी शिखा चौधरी (लखनऊ), साथी सतीश कुमार (कानपुर), साथी बृजेश कुमार को उपाध्यक्ष, साथी आशीष श्रीवास्तव (कानपुर) को कार्यालय सचिव, तथा साथी वरुण कुमार (उन्नाव) को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 300 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत भव्य एवं ऊर्जावान रहा। सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा साथी जितेंद्र सिंह तोमर को सर्वसम्मति से पंजाब एण्ड सिंध बैंक स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का महामंत्री चुना गया। इस निर्णय का सभी साथियों ने जोरदार समर्थन किया। इसके उपरांत साथी जितेंद्र सिंह तोमर ने मंच पर उपस्थित होकर सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ करेंगे और सदस्यों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत रहेंगे। इसके अतिरिक्त कुल 12 सहायक महामंत्री चुने गए, जिनमें साथी शुभम शर्मा (कानपुर),रोहित पटेल (उरई), गौरव मोदनवाल (सुल्तानपुर), नैमिष गुप्ता (बरेली),आशीष श्रीवास्तव (मिर्जापुर),देवेंद्र शुक्ला (प्रयागराज),अभिनव गुप्ता (नोएडा),शाहनवाज आलम (मेरठ),पवन कुमार (वाराणसी),मुनीश (बरेली) एवं राकेश राय (प्रयागराज) शामिल हैं। यह आम सभा संगठन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई,जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सदस्यों की अभूतपूर्व भागीदारी ने संगठन की एकता एवं शक्ति का परिचय दिया। साथ ही सभा में पंजाब एंड सिंध बैंक में लंबित मुद्दों जैसे नई भर्तियों,प्रमोशन पॉलिसी,आई आर एम मीटिंग के साथ साथ आल इंडिया बैंक एम्प्लॉईस एसोसिएशन द्वारा चल रहे पाँच दिवसीय कार्य एवं पी एल आई योजना समाधान आंदोलन की कार्यवाही में प्रदत कार्यक्रमों में संगठन की भूमिका और आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई साथ ही इस अवसर पर संगठन ने महामंत्री व सभी पदाधिकारियों एवं साथियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button