गाजियाबाद

लोनी में श्रीरामकथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

उपमुख्यमंत्रियों ने की भव्य कलश यात्रा की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी के रामपार्क स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समक्ष आयोजित श्रीरामकथा के दूसरे दिन आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पहुंचकर भगवान श्रीराम के चरणों में नमन किया तथा कथा का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने क्षेत्र में निकली भव्य कलश यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि हजारों महिलाओं की श्रद्धापूर्ण भागीदारी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाती है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता का प्रतीक बताया।
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि लोनी की कलश यात्रा अत्यंत भव्य रही, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति को मजबूती मिलती है। वहीं ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोनी में बना रामभक्ति का वातावरण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।
कथा के दौरान व्यासपीठ से अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button