
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षिक श्रेष्ठता साबित की है। सीबीएसई बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र श्रेष्ठ स्वर्णकार ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल जनपद बल्कि पूरे बुंदेलखंड में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया।
विद्यालय के अन्य होनहार विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। इनमें स्वाति चौधरी (98.4%), आराध्या राजपूत (98%), रघुराज प्रताप सिंह (98%), अंश द्विवेदी (97.8%), रिद्धिमा कुलश्रेष्ठ (97.2%), प्रखर (97.2%), दिव्यांश तिवारी (97%), पीयूष दुबे (96.6%) सहित कई छात्रों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।
इस वर्ष विद्यालय के कुल 280 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 169 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि अन्य छात्रों ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर इं. अजय इटौरिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया गया है। अनुभवी शिक्षकों और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का ही परिणाम है कि छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं चेयरपर्सन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास को दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने भी छात्रों की मेहनत और एकाग्रता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


