कैराना
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, अपेक्षा ने 93.4% के साथ किया टॉप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा अपेक्षा ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अनन्या ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दानिश खान ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष हाजी नसीम कुरैशी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य नौशाद अली ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

