कैराना
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने दुष्कर्म व धमकी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर पीड़िता को धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार अगस्त को कैराना क्षेत्र में नाबालिग के लापता होने के संबंध में उसके परिजन ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसके आधार पर कैराना थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस तभी से आरोपित की तलाश में जुटी थी।
सोमवार को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपित साहिल पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला अफगानान, कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र और हेड कांस्टेबल उधम सिंह शामिल रहे।



