बरेली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील फरीदपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
शासन की मंशानुरूप के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश

राजस्व निरीक्षक को गलत अंश निर्धारण करने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर स्थित सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके प्रति संवेदनशील रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायतकर्ता द्वारा गलत अंश निर्धारण की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को बुलाकर जानकारी की और जिलाधिकारी ने उसकी भूमिका संदिग्ध मानते तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, पूर्ति, विकास, चकबन्दी, विद्युत, नगर विकास एवं लोक निर्माण आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।एक आवेदक ग्राम मोहल्ला बाजार जनूबी द्वारा शिकायत की गयी कि गांव के दबंग ने उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी/सीओ फरीदपुर को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक क्राइम मनीष सोनकर, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डूडा चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन, तहसीलदार फरीदपुर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



