शामली
दो पक्षो के बीच में जानलेवा हमले का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। सकौती मे भाईयों की आपसी कहासुनी मे जानलेवा हमले का आरोप लगा है। आरोप है कि गुरूवार की रात्रि मे मजदूरी से लौटने पर तीन अन्य भाईयो ने बंधक बनाकर जानलेवा हमला किया और ईट मारकर एक साइड की पसलियो को तोड दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और झगडे को शांत कर पीडित से तहरीर ली। पीडित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव सकौती में ऋषिपाल पुत्र बारू का आरोप है कि गुरूवार को मजदूरी से वापस लौटते समय तीन अन्य भाईयों ने रास्ते मे रोककर गाली गलौच किया। विरोध पर मारपीट करते हुए बंधक बना लिया और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह से बंधनमुक्त पीडित ने भागकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी पीडित के घर पहुँचें और मारपीट कीगई। दो पक्षो मे झगडे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपियो के घरो पर दबिश देकर मामले को शांत कराया गया। शुक्रवार को पीडित ने परिवार के संग पुलिस चौकी पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी और मेडिकल कराया। पुलिस ने अभी तक मामले मे कोई कार्यवाही नही की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
