रांची

शहीद जीतराम बेदिया की विरासत को जीवंत रखना हमारा कर्तव्य- सुदेश महतो

एनपीटी,

रांची, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने शहीद जीतराम बेदिया की 167वीं पुण्यतिथि पर सुरसु में अवस्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद जीतराम बेदिया का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। सुदेश महतो ने कहा कि जीतराम बेदिया सिर्फ बेदिया समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में अपने साथियों के साथ अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उनके प्रभाव से अंग्रेजों के पसीने छूटते थे। सुदेश महतो ने कहा कि हम सबों को शहीद जीतराम बेदिया के बताएं मार्ग पर चलने की जरुरत है। समाज उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। उल्लेखनीय है कि सुदेश महतो ने ही 2023 में शहीद जीतराम बेदिया की प्रतिमा का अनावरण किया था। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद राजेंद्र शाही मुंडा, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, सुरसु मुखिया सुमित्रा देवी , ग्राम प्रधान सिंगारी बालेश्वर बेदिया, ग्राम प्रधान कुच्चू जयशंकर पाहान, आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष जगमोहन बेदिया, घासनी देवी, सिद्धूकान्हु क्लब के प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल बेदिया, श्याम सुन्दर बेदिया, मोहन बेदिया, धरमदेव राजवार, सोमरा बेदिया, डब्लू बेदिया, रीता देवी, चंचला देवी, बावरी बेदिया, मनोज महतो, बिनेश महतो, कोशिला देवी, सीताराम रजवार, अमर सिंह मुंडा, कंचन बेदिया, मनोज बेदिया, सुलेखा देवी, बबलू सहित सेकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button