कैराना

 देवस्थान पर पूजा के दौरान मारपीट

युवक पर ईंट से हमला; बुजुर्ग महिला भी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। गांव गोगवान में देवस्थान पर पूजा-अर्चना के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में एक युवक के सिर पर ईंट मार दी गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया, जबकि बचाव में आई एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम  रितिक ठाकुर की चाची सोनिया, उनकी दादी और चाचा का बेटा आर्यन गांव के समीप स्थित देवस्थान पर दीप जलाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कवरपाल, उसकी पत्नी ओमवती तथा उनके पुत्र सोनू व मोनू वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आर्यन के सिर पर ईंट से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीच-बचाव में आई उसकी दादी के कंधे पर भी चोट लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने थाना कैराना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button