
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अभियान के पहले दिन 197 स्कूलों में सुरक्षा का चक्र, कुल 2028 बच्चों को दी गई टीडी और डीपीटी की सुरक्षा
बरेली, 20 अप्रैल 2026 जनपद को डिप्थीरिया (गलाघोंटू) मुक्त बनाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में विशेष टिटेनस डिप्थीरिया (टीडी) टीकाकरण महाभियान शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 197 विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों का टीकाकरण किया। दिन भर चले इस सत्र के दौरान कुल 2028 बच्चों को डीपीटी और टीडी के टीके लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया गया-यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने दी । उन्होंने बताया दो बीमारियों से बचाएगा एक टीका (TD) इस अभियान में लगाई जा रही टीडी (TD) वैक्सीन बच्चों को गलाघोंटू (डिप्थीरिया) और टिटनेस, इन दोनों ही जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि टिटनेस जहाँ चोट आदि के संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारी है, वहीं गलाघोंटू सांस की नली को अवरुद्ध कर देता है। यह सुरक्षा कवच बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अनिवार्य है। जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के समन्वय की सराहना करते हुए अपील की है कि आगामी 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल को होने वाले सत्रों में अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।



