खैरथल
शहर वार्ड मास्टर प्लान के अनुमोदन की बैठक रही हंगामेदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: नगरपरिषद खैरथल में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड मास्टर प्लान के अनुमोदन और ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित की जा रही बैठक हंगामेदार और विवादित रही हैं।पार्षदों और लोगों का कहना था कि वार्ड सभाओं में जो समस्याऐं पानी,बिजली,सड़क की अवगत कराई गई। उनका कोई समाधान नही किया गया है
कई वार्डों में पार्किंग समस्या, आधारभूत सुविधाओं (सड़क, पानी, बिजली,सफाई)के अभाव को लेकर भी पार्षदों ने नगर परिषद/नगर निगम अधिकारियों से तीखे सवाल किए, जिससे बैठकें हंगामेदार हो गईं। बैंठक मे चौधरी चरणसिंह किसान विकास संस्थान के वीर सिंह ढ़िल्लन ने आयुक्त की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए बैठक को खाना पूर्ति बताया बबलू यादव ने फोटो दिखाते हुए सफाई पर सवाल उठाऐं वार्ड- 19 के पार्षद और वार्ड के लोगो ने टूटी सड़को का मुद्दा उठाया वार्ड 18 के पार्षद अंकित चौधरी ने मातोर रोड़ नाले पर अतिरिक्त पाइप डालने के काम मे लगातार की जा रही देरी पर सवाल किया जिस पर बताया गया जल्दी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पुष्करणा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ने खैरथल गांव मे सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी। जताई भाजपा खैरथल मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा सवालो के जबाब देते नजर आये उप सभापति रहे वरूण डाटा शांति की अपील करते रहे
19 मार्च 2026 से मुख्यमंत्री शहरी ग्रामीण विकसित अभियान के तहत् सभी वार्डों से विभिन्न मांगें नगर परिषद आयुक्त को दी गई थी। जिसमें साफ सफाई,लाइट,सड़क, गंदे पानी की निकासी, पेयजल व्यवस्था, CCTV कैमरे दुरुस्त करवाने सड़क के बीच बिजली के खंभे, बिजली की लाइन हटवाने सहित शहर के ड्रेनेज की मांगे भी प्रस्ताव में ली गई।
जिन्हें नगर परिषद द्वारा सम्बन्धित विभागों को भेजकर उन पर जल्द से जल्द क्रियान्वयन होगा। ताकि आमजन को राहत मिले।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा उपसभापति वरुण डाटा पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह मनोहर परवाना सहायक अभियंता भूपेंद्र गुर्जर कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा रामबाबू जाटव प्रकाश यादव पूर्व चेयरमैन संजय जाटव बलबीर सिंह पार्षद मोहनलाल पोपटानी विनोद वलेचा बलबीर सैनी विक्रम यादव अंकित चौधरी सचिन नटराज जयदीप राणा नेमीचंद सुरजीत सिंह ध्रुव उपाध्याय दीनदयाल गुप्ता सुशील नेता जग्गा यादव अशोक सिंह रोशन लाल यादव अशोक पंजाबी निरंजन जांगिड़ बदलूराम संजय परवाना और नगर परिषद स्टाफ में कमलेश कुमार रोहित हवासिंह मनोज मौजूद रहा।



