पाकुड़ में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर नई समितियां बनाने का निर्देश
JMM Block Committee meeting concludes in Pakur, directs formation of new committees at booth level

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़: जिले के पाकुड़ प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा एवं जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम शामिल हुए। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, मिथिलेश घोष तथा जिला सह- सचिव जहूर आलम मौजूद रहे। बैठक में बूथ समिति के गठन एवं BLA-2 की नियुक्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सांसद विजय हाँसदा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर यह सुनिश्चित करें कि योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से न कटें। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी भूमिका सबसे अहम है। वहीं पर्यवेक्षकों ने भी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सतर्क रहने और मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



