बरेली

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा विभिन्न मदों में दी जा रही छूट

महिला सशक्तिकरण हेतु  एक करोड़ रुपए तक की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत  स्टांप शुल्क की छूट

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । सहायक महानिरीक्षक निबंधन तेज सिंह यादव ने जानकारी दि है कि सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान रखते हुए तथा सभी के विकास हेतु स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में विभिन्न योजनाओं चलायी जा रही है, जिससे सभी को गरिमापूर्ण जीवनयापन एवं मुख्य धारा में बने रहने का अवसर मिल सके।
महिला सशक्तिकरण  हेतु 01 प्रतिशत की 01 करोड तक छूट उन्होंने बताया कि महिलाओं को ध्यान में रखकर एवं महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से एवं सम्पत्ति में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए सरकार ने प्रोत्साहन के लिए 01 करोड़ रूपये तक की रजिस्ट्री में 01  प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में छूट प्रदान की है।
दानपत्र मात्र रू0 5,000/- मे स्टाम्प शुल्क छूट मिलेगी उन्होंने बताया  कि बहुधा देखा गया है कि व्यक्ति के न रहने पर उसकी सम्पत्ति में वारिसों एवं अन्य के बीच विवाद उत्पन्न हो जाता है तथा बहुधा वसीयतें भी निबंधित हो जाती है, इसलिए भविष्य के मुकदमेबाजी को कम करने एवं अपने जीवित रहते ही व्यक्ति अपनी सम्पत्ति अपने सगे सम्बन्धियों को दानकर सके, इसके लिऐ सरकार ने मात्र रू 5,000/- के स्टाम्प पर कितनी भी मालियत की कृषि, आवासीय, व्यवसायिक तथा औद्योगिक सम्पत्तियों के दान विलेख को रजिस्टर्ड कराने की छूट प्रदान की है।
भूतपूर्व सैनिक एवं शहीदो के आश्रितो के सम्मान हेतु स्टाम्प शुल्क में छूट 20 लाख तक मालियत तक (अधिसूचना दिनांक 11 नवम्बर, 2016 द्वारा) देश एवं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग जरूरी है, इस तथ्य को ध्यान में खते हुए नए उद्योगों की स्थापना के लिऐ जमीन क्रय करने या किराये पर लेने पर स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है, जिससे उद्योग लगाने में खर्च कम आए एवं नए उद्योग को लगाने वाले प्रोत्साहित हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button