बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया कई विकास योजनाओं का शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने अपने विधायक मद से चंद्रपुरा प्रखंड के राँगामाटी पक्षिमी पंचायत, तारमी पंचायत एवं तुरियो पंचायत में विकास योजनाओं का शिलान्यास शिलापट का अनावरण कर किया।शिलान्यास किए गए योजनाओं में विधायक मद की एक लाख रुपये की राशि से रांगामाटी पश्चिमी पंचायत के अंतर्गत चबूतरा का निर्माण,तुरियो पंचायत के अंतर्गत विशुघाट पहाड़ी के ऊपर हाईमास्क लाईट के समीप विधायक मद् की तीन लाख की राशी से चिरुड़ीह गिरी टोला जाने वाले पथ पर तोरणद्वार का निर्माण एवं तारमी पंचायत के अंतर्गत फुलवारी शिव मंदिर के समीप दो लाख पचास हजार रुपये की लागत से पेवर्स ब्लॉक का बिछाव कार्य शामिल है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रपुरा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रूपलाल गोप,रौशन सिंह,शशि भूषण सिंह,बंटू लाल बांटी सिंह,श्रवण सिंह,उमेश कुमार,मंटू कुमार आदि उपस्थित थें।


