छंटनी का आदेश वापस लो नही तो 100% होगा चक्का जाम- बि के चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। 40 % ठेकाकर्मीयों को काम से निकाले जाने का आये आदेश के बाद मजदूरों मे अपने रोजी रोटी जाने के डर से बोकारो स्टील प्लांट मे अफरातफरी का माहोल बना हुआ है जिसके खिलाफ जय झारखंड मजदूर समाज प्लांट मे 23 अप्रैल से 9 मई तक हर बिभाग मे जनजागरण एवं
12 मई को प्लांट गोलचक्कर पर हल्लाबोल कार्यक्रम पर काम कर रहा है और इसी कड़ी मे आज गांधी चौक सेक्टर-4 मे झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी के नेतृत्व मे भारी वर्षा के बीच सेल प्रबंधन का पूतला दहन किया गया ।कार्यक्रम मे प्लांट से आये हजारों मजदूरों के सामने सेल प्रबंधन को संबोधित करते हुए बि के चौधरी ने कहा कि प्लांट मे मेन पावर की और कितना जरूरत है इसे आप बखूबी जानते समझते है।भारत सरकार से आये छंटनी के आदेश को मानकर प्लांट जो आज उत्पादन, मुनाफा और कैश कलेक्शन मे कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसे बर्बाद करने पर तुले हुए है ।इस तरह की मानसिकता झारखंड प्रदेश स्थित एशिया का सबसे बडा स्टील प्लांट की बर्बादी को जय झारखंड मजदूर कतई स्वीकार नही कर सकता है क्योंकि मजदूरों मे 90 से 95 %स्थानीय, मूलबाशी है जिनके पूर्वजों ने अपने रोजी रोटी का एकमात्र साधन जो खेत खलिहान था उसे बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए दे दिया था ।जिसके कारण उनके पास ठेकेदार मजदूर बनकर काम करने के अतिरिक्त और रास्ता नही है ।ऐसा लग रहा है कि इस दुधारू गाय रूपी प्लांट पर पूंजीपतियों की गिद्ध दृष्टी लगी हुई है और एक शाजिश के तहत यह सरकार काम कर रही है ।अन्त मे मजदूरों को आह्वान करते हुए कहा कि अपने रोजी रोटी के साथ परिवार का भरण-पोषण लगातार इसी तरह चलता रहे इसके लिए 12/05/26 को दोपहर-12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर पर हजारों की संख्या में पहुंचकर हल्लाबोल प्रदर्शन करे जिससे दिल्ली तक आपका आक्रोश को देखे और सुनकर अपनी आदेश को वापस लेले।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया जबकि मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, अनिल कुमार, झामुमो बरीय नेता हसन इमाम अंन्सारी,सी के एस मुन्डा, आर बी चौधरी, रोशन कुमार,आर बी सिंह, आई अहमद, विजय कुमार साह अभिमन्यु मांझी, अमोद कुमार, तुलसी साहू, दयाल मांझी, ओ पी चौहान, कुमार ऋषि राज,राजा राम सिंह, सरोज कुमार, उत्तम कुमार, मनोज पासवान, जितेन्द्र कुमार सिंह, इमरान अंसारी, सुरेन्द्र शर्मा, सलाउद्दीन अंसारी, अजय महतो, सतेन्द्र कुमार, आर पी दास, बिनोद गोप, राजेन्द्र प्रसाद इत्यादि उपस्थि थे।


