गाजियाबाद
रौनियार वैश्य सभा, दिल्ली ने IAS अजय कुमार का किया भव्य सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : रौनियार वैश्य सभा, दिल्ली द्वारा मयूर विहार स्थित हॉलिडे इन में “रौनियार रत्न” सम्मान से विभूषित IAS अधिकारी अजय कुमार के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार अपनी पत्नी श्रीमती मनीषा कुमारी के साथ शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम्स, नई दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ. रामकिशोर साह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा एडीएम (पश्चिम दिल्ली) आतिश गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर मोहन तथा सी आर पी एफ के डी आई जी सुनील कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी समारोह में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व रौनियार वैश्य सभा के सभापति मदन रौनियार ने किया, जबकि अध्यक्षता सुबोध पंकज गुप्ता ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन संजीव गुप्ता ने संभाला और समन्वयक विशाल प्रसाद के निर्देशन में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हुईं। पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को विशेष बनाया।
महिला मंच की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। अध्यक्ष श्रीमती नामिता गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमती सुमिता पंकज, श्रीमती बिनीता गुप्ता, श्रीमती डिम्पल गुप्ता, श्रीमती प्रिया किशोर, श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती कृति गुप्ता (सोनी) और श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सभा के महासचिव कर्नल ईश्वर दयाल साह ने बताया कि प्रतिभाशाली और सफल अधिकारियों का सम्मान करना संस्था की परंपरा का हिस्सा है। कोषाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता और राजीव रंजन गुप्ता के कार्यक्रम में सहयोग की भी सराहना की गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अजय कुमार ने कहा कि समाज से मिला यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं को सिविल सेवाओं में आने के लिए प्रेरित किया।
अंत में सभा के अध्यक्ष श्री सुबोध पंकज गुप्ता ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ।


