गाजियाबाद

आधी-अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ नगरपालिका परिषद में सफाई ठेका

पहले दिन ही कंपनी पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : नगरपालिका परिषद क्षेत्र में ए बी ए इनवायरो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सफाई कार्य का शुभारंभ पहले ही दिन सवालों के घेरे में आ गया है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक हर 10 हजार की आबादी पर दो ट्रैक्टर, दो टीपर (टीयर) और 28 सफाई कर्मचारियों की तैनाती अनिवार्य है, लेकिन जमीनी स्तर पर इन मानकों का पालन आज पहले ही दिन हो रहा है या नहीं, किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा यह चैक नही किया गया
सूत्रों के अनुसार कंपनी के पास आज पहले ही दिन न तो पर्याप्त संख्या में ट्रैक्टर और टीपर दिखे और न ही सफाई कर्मचारियों की संख्या तय मानकों के अनुरूप नजर आई। कंपनी संचालक का कहना है कि  पुराने सफाई कर्मचारियों को ही काम पर रखा जा रहा है इसके अलावा नये लोगों को भी सफाई कर्मचारियों के रुप में लगाया जाएगा।, जबकि नगरपालिका क्षेत्र में कुल 1960 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान है।
गौरतलब है कि इससे पहले सफाई का जिम्मा संभाल रही लायन ग्रुप कंपनी भी अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों और वाहन चालकों की कमी, साथ ही वाहनों के खराब होने जैसे कारणों का हवाला देती रही और अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही।
ऐसे में अब नई कंपनी किस तरीके से लोनी क्षेत्र में व्याप्त कूड़े के ढेर, जलभराव, मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय नागरिकों को छुटकारा दिला पाएंगी।या पुरानी कंपनी की तरह समस्याओं का रोना रोकर भी वही स्थिति दोहराएंगी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टेंडर की शर्तों के अनुरूप वाहनों, चालकों और सफाई कर्मचारियों की वास्तविक तैनाती और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालिका परिषद द्वारा ठोस निगरानी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, जाम नालियां, जलभराव और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शुरू हुआ यह सफाई अभियान लोगों को राहत दिला पाएगा या नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button