गाजियाबाद
बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध विहार विष्णु गार्डन में धूमधाम से मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी के नाला रोड स्थित बुद्ध विहार विष्णु गार्डन में त्रिविधि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के पंचशील और अष्टांगिक मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए लोगों को सदाचार, अहिंसा और करुणा का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया, जिससे वातावरण भक्ति और प्रेरणा से भर गया। इस आयोजन में बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष एडवोकेट चित्रगुप्त, मास्टर छत्रपाल, सुरेंद्र कुमार, अनिल पेंटर, महेश प्रधान, एडवोकेट अनिल कर्दम, एडवोकेट विमल सिंह, एडवोकेट सुमित कुमार, विनोद कुमार, अंजना सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में खीर-पूरी का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का प्रेरणादायक संदेश देकर समाज को आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।


