गोड्डा

महागामा में आईजी का कड़ा एक्शन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस महकमे में हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : दुमका जोन के आईजी कन्हैयालाल मयूर पटेल के शनिवार को महागामा दौरे ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। अचानक पहुंचे आईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का सख्त निरीक्षण किया और व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की। उनके तेवर साफ संकेत दे रहे थे कि अब किसी भी तरह की ढिलाई पर सीधे कार्रवाई होगी। आईजी ने कार्यालय के रिकॉर्ड खंगाले, लंबित मामलों की स्थिति पर नाराजगी जताई और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से कड़ी पूछताछ की। कई मामलों में धीमी प्रगति पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लेकिन निरीक्षण के दौरान उनका फोकस पूरी तरह कार्यप्रणाली की कमियों पर रहा। मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “काम में ढिलाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी। निरीक्षण के दौरान आईजी ने विशेष रूप से अनुशासन, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। आईजी के इस कड़े रुख से यह साफ हो गया है कि अब महागामा क्षेत्र में पुलिसिंग और ज्यादा सख्त होने वाली है अधिकारियों में जहां एक ओर सतर्कता बढ़ी है, वहीं, आम लोगों को उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा अपराधियों पर जल्द ही नकेल कसी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button