बरेली

सिख समाज और किसानों का सम्मान ही समाजवादी पार्टी में है – कुलदीप सिंह भुल्लर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर के दो दिवसीय दौरे के तहत सिख समाज न्याय यात्रा एवं PDA कार्यक्रम के अंतर्गत आज बरेली में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष  शुभलेश यादव सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत से बरेली की सीमा पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और नारों से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सिख समाज और किसान देश की रीढ़ हैं खेती, व्यापार और देशभक्ति में उनका योगदान अतुलनीय है। लेकिन आज किसान महंगाई, लागत बढ़ने और फसल के सही दाम न मिलने से परेशान है, वहीं सिख और पंजाबी समाज के व्यापारियों पर भी दबाव बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी इनके सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की गारंटी लेने के लिए प्रतिबद्ध है हम किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाने, कर्ज से राहत देने और सिख-पंजाबी व्यापारियों के लिए सुरक्षित व बेहतर व्यापारिक माहौल बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि यह सिख समाज न्याय यात्रा और पीडीए कार्यक्रम केवल संवाद नहीं बल्कि हक और सम्मान की लड़ाई है। किसान और सिख समाज आज कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं चाहे वह खेती की समस्या हो या व्यापार में अस्थिरता समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को मजबूती से उठाकर समाधान के लिए संघर्ष करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि
किसानों और सिख समाज को साथ लेकर ही प्रदेश में संतुलित विकास और खुशहाली लाई जा सकती है।
यात्रा नबाबगंज, हफ़ीजगंज और भूता के गुरुद्वारों में पहुँची, जहाँ सिख समाज ने जोरदार स्वागत किया और यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों सहित महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,संजीव सक्सेना,सुरेंद्र सोनकर,प्रमोद बिष्ट,अशोक यादव,पंडित दीपक शर्मा,हरिओम प्रजापति,जोगेंद्र सिंह जोजो,हैदर अली, पुरषोत्तम गंगवार,स्मिता यादव,अरविंद गंगवार डब्लू अनिल गंगवार,सिंपल कन्नौजिया,भानु प्रताप, छेदालाल दिवाकर एवं पार्टी के कार्यकर्ता भी  मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button