मथुरा

मेडिकल पास के नाम पर ठगी करने वाले कुछ और रडार पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। अग्निवीर परीक्षा के अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो वांछितों को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा आर्मी इंटेलीजेंस की मदद से गिरफ्तार कर चालान किया है। अभी भी आर्मी इंटेलीजेंस की टीम मिल रहे इंपुट के आधार पर अन्य की तलाश कर रही है। बताते चलें कि अग्निवीर में भर्ती होने के लिये हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल 28 अप्रैल को होना था। बताते हैं कि इस दौरान अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा और मेडिकल के नाम पर ठगी न कर सके इसको लेकर आर्मी इंटेलीजेंस टीम सक्रिय थी। आर्मी इंटेलीजेंस टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों से कुछ शातिर किस्म के लोग मेडिकल में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी कर रहे हैं। आर्मी इंटेलीजेंस टीम ने पुलिस से सम्पर्क किया। इसके बाद सदर पुलिस ने आर्मी इंटेलीजेंस के सहयोग से क्लैंसी स्कूल के समीप बिजलीघर की ओर जाने वाले रास्ते से मेडिकल में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में कन्हैया निवासी धीर कुटी, राया, श्यामवीर निवासी कारब, महावन को गिरफ्तार किया था। आर्मी इंटेलीजेंस के सूत्रों की मानें तो अभी कुछ अन्य के भी शामिल होने के उन्हें इनपुट मिले हैं। इस पर काम चल रहा है। अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जायेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button