झुंझुनू

किशोरपुरा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वें जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित 

 शिविर में 135 यूनिट ब्लड संग्रहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र के किशोरपुरा में पोंख रोड़ पर स्थित जगदंबा टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी में फुले अंबेडकर कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजक केके सैनी ने बताया कि शिविर में युवा महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। डॉ रणवीर गुर्जर और डॉ रोहित सैनी जयपुर हार्ट होस्पिटल झुंझुनूं की देखरेख में सत्यम ब्लड बैंक जयपुर की टीम ने 135 यूनिट रक्त संग्रहण किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में महिला रक्तदाता सरोज देवी सैनी और सुमन देवी सैनी ने कहा कि 18 वर्ष आयु से ऊपर की स्वस्थ युवतियों, महिलाओं और युवाओं को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान कर हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। साथ ही स्वस्थ शरीर के लिए भी रक्तदान जरूरी है। इस दौरान उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, किशोरपुरा प्रशासक मोहनलाल सैनी, समाजसेवी भागूराम फौजी, किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नत्थूराम सैनी, समाजसेवी दोलत महरानियां बजावा, पूर्व सरपंच बुद्धराम सैनी बजावा, गुलाब चंद शेरावत, रामकुमार मीणा, राजेंद्र सिंह अडवाना पीसीसी सदस्य, मुकेश सैनी प्रदेश सचिव ओबीसी, भानु प्रताप सैनी, राजकुमार सैनी भौड़की, किशोर कुमार सैनी समाज अध्यक्ष, सुमन सैनी, मंजू सैनी, सरोज सैनी, ममता सैनी, पूर्व पंच गिरधारी लाल सैनी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button