खैरथल

पाटन अहीर में पहुंचा ग्राम रथ अभियान

एलईडी वैन से योजनाओं की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाटन अहीर में एलईडी वैन पहुंची। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी आकर्षक ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के जरिए दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के अभियान बेहद प्रभावी साबित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पहले कई योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं थी, लेकिन इस पहल के माध्यम से अब वे योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान गांवों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।
7 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट
खैरथल-तिजारा, 6 मई।  जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर, रामबास, पिपली, राजवाड़ा एवं जसाई गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही जसाई में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के पूर, अहीर बासना, खानपुर अहीर, नसोपुर एवं भोंकर गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा भोंकर में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के चुहडपुर, सारेकला, फखरुदीनका, चोपानकी एवं खेड़ी में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा खेड़ी में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button