गोड्डा

प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। सदर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कठौन पूर्वी में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार भगत के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया सह अधिवक्ता दिनेश प्रसाद यादव ने शिरकत किया। अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि आज का दिन हमारे शिक्षा विभाग के लिए मिश्रित भावनाओं का दिन है। यह एक अत्यंत भावुक क्षण है। जब हम अपने जिले के एक ऐसे स्तम्भ को विदाई दे रहें है। जिन्होंने न केवल बच्चों को शिक्षित किया, बल्कि पीढ़ियों को गढ़ा है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि शिक्षक के रूप में अरुण ने निस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने न केवल छात्रों को किताबी ज्ञान दिया, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्य और जीवन की राह भी दिखाई। आप एक शिक्षक के सभी गुणों से परिपूर्ण है। लेकिन हमारे लिए आप हमारे दोस्त है। कहा कि जब कभी भी जरूरत पड़े सुचना देने का कार्य करेंगे। तमाम शिक्षकों एवं ग्रामीणों से आग्रह किया की शिक्षक एवं अभिभावक एवं समाज का सहयोग बना रहे।  जिला शिक्षा अधीक्षक से भी आग्रह किया की हमेशा मार्गदर्शन देते रहें। आपने बहुमूल्य समय जो प्रदान किये उनके प्रति आभार प्रकट किया। साथ-साथ तमाम शिक्षकों एवं समस्त ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया। दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार रजक ने कहा कि हम आपको बहुत याद करेंगे। हमें यकीन है कि आपकी सिख हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। हम आपके उज्जवल भविष्य और सुखद सेवानिवृत्ति की कामना करते है। संचालक सह शिक्षक कुंदन कुमार पंडित ने कहा की आपके डांट में भी प्यार था और अनुशासन का पाठ पढ़ाकर आपने हमें इंसान बनाना सिखाया है। आपके बिना यह स्कूल सुना लगेगा। सहायक आचार्य अमरेंद्र कुमार ने कहा कि आप हमारे गुरू भी है एवं एक शिक्षक के रूप में मार्गदर्शक भी है। बताया कि मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी ने 93% प्रतिशत नंबर लाकर विद्यालय टॉपर बनी एवं शत प्रतिशत बच्चे पास किया। इस दौरान सुशील कुमार सिंह, हेमलाल नायक, मिरुलाल टुडू, खुशबु कुमारी, रोशमाला मरांडी, धर्मेंद्र कुमार, रूबी कुमारी, कुमारी पम्मी, पंचायत समिति सदस्य गुलाबी यादव उर्फ़ गुड्ड, अध्यक्ष हेमंत मांझी देवनंदन मरिक गंगाधर मांझी, सरयू मांझी, राजेश कुमार यादव, सीआरपी जितन पंडित, जमील, निरोज, रविशंकर, दिवाकर मांझी, प्रदीप पंडित रामजीवन मंडल, रणधीर हजारी, गुणसागर महतो, फटूश मांझी, बासुदेव भगत, रंजू देवी, सीता देवी, मानकी देवी, कर्मी देवी, घनश्याम कामती आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button