उत्तर प्रदेश

विशाल आनन्द की सस्पेंस थ्रीलर ओ. टी. टी. फिल्म “अंजान ” का ट्रेलर लॉन्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश : सीतापुर में सस्पेंस थ्रीलर एवं इमोशनल ड्रामा फ़िल्म “अंजान” का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 10 मई 2026 को ‘बालाजी मैजिक स्टूडियो’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान कलाकारों एवं फिल्म टीम की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर उत्साह और जिज्ञासा बढ़ गई है। फ़िल्म के राइटर एवं क्रिएटर विशाल आनन्द, एडिटर एवं डायरेक्टर करन उपाध्याय हैं। फ़िल्म का निर्माण ‘बालाजी मैजिक स्टूडियो’ द्वारा किया गया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका मे विशाल आनन्द, अजय द्विवेदी, रश्मि पाठक, विकास राना एवं साहीबा सोनी नजर आएंगे। को-प्रोड्यूसर स्वर्गीय उर्मिला देवी एवं एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राकेश रामेला हैं। फ़िल्म का भव्य प्रीमियर शो 19 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा, वहीं यह फ़िल्म 21 मई 2026 को ‘Moon OTT’ पर रिलीज़ होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button