नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : दिल्ली के उस्मानपुर निवासी एक युवक पर तीन अज्ञात बाइक सवारों द्वारा कथित रूप से धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अंकुर विहार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, उस्मानपुर निवासी अमन 10 मई की रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों सौरव और हंस के साथ सभापुर से दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे टोल पार कर सर्विस रोड पर उतरते समय पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उसकी स्कूटी को ओवरटेक किया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक युवक ने अमन के गाल पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया।
हमले में अमन घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने अपने दोस्तों और परिजनों की मदद से सिविल लाइन ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज कराने के कारण वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सका।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमला करने के बाद तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तीन अज्ञात वाहन सवार के खिलाफ तहरीर देते हुए अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है



