खैराचतर बजरंगबली मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होता है भव्य भंडारा
शुभ मंगलवार आज स्टेट टॉपर छोटी कुमारी के हाथों हुआ प्रसाद वितरण

राम सेवा समिति की पहल पर आयोजित होता है भंडारा,
लोग कर रहे भूरी भूरी प्रशंसा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। खैराचतर बजरंगबली मंदिर में कई माह पूर्व से प्रत्येक मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन विधिवत विधि -विधान के साथ पूजा अर्चना के उपरांत किया जाता है। राम सेवा समिति के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भक्तजनों की आपसी सहयोग एवं चन्दा के द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाता है। आज पूर्व की भांति बजरंगबली भंडारा कमेटी की ओर से भव्य रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। आज का भंडारा विशेष रूप से खास रहा। इस मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी इंटर के परीक्षाफल में कला संकाय में झारखंड की स्टेट टॉपर क्षेत्रनाथ + 2 उच्च विद्यालय की छात्रा छोटी कुमारी के हाथों महाप्रसाद का वितरण भक्त जनों के बीच किया गया। समिति की ओर से छोटी कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। समिति के अनीश जायसवाल ने कहा कि खैराचतर निवासी भवानी शंकर नायक की बेटी छोटी कुमारी की दृढ़ इच्छा शक्ति कड़ी मेहनत एवं लगन के बदौलत हासिल यह मुकाम दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत है। समिति के लोगों ने छोटी कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं। भंडारे के आयोजन में मुख्य रूप से अनीश जायसवाल, अनुज कुमार जायसवाल ,कृष्ण किशोर जयसवाल, गौरव कुमार जायसवाल ,राहुल कुमार जायसवाल, मुरारी भगत ,मंतोष कुमार जायसवाल ,लालबाबू हजाम, श्याम प्रकाश जायसवाल, प्रिंस कुमार जायसवाल ,प्रकाश कुमार जायसवाल, अभय कुमार जायसवाल ,अजीत कुमार जायसवाल सहित सैकड़ो भक्तजन भंडारे में शामिल थे।


