बरेली

बरेली जिला अधिकारी ने काफिला छोड़ा, पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, जिले में लागू किया ‘नो व्हीकल डे’

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर बरेली बना रोल मॉडल                     

हफ्ते में 2 दिन साइकिल से आएंगे अफसर, तहसील दिवस पर ई-बस में जाएंगे अधिकारी- डीएम अविनाश सिंह की नई पहल
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईंधन बचाओ अभियान को बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने जमीन पर उतार दिया है। डीएम ने पहले अपने काफिले से एस्कॉर्ट गाड़ियां हटाईं, फिर पूरे जिले में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान कर दिया।
गार्ड-अर्दली संग पैदल निकले डीएम, बोले- ‘अब ईंधन बचाना ही असली ड्यूटी’
बुधवार सुबह डीएम अविनाश सिंह ने खुद मिसाल पेश की। वह सुरक्षा गार्ड, अर्दली और हमराही के साथ आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल चलकर ऑफिस पहुंचे। डीएम ने साफ कहा कि अब जिला प्रशासन का हर अधिकारी ईंधन की बचत में पूरी ताकत झोंकेगा। उनके इस कदम के बाद पूरे महकमे में हलचल है।
नए आदेश के तहत बरेली में हफ्ते में दो दिन ‘नो व्हीकल डे’ रहेगा। इन दिनों जिले के सभी बड़े अफसर निजी या सरकारी गाड़ी नहीं चलाएंगे। सभी को साइकिल से या पैदल दफ्तर आना होगा। डीएम का कहना है कि इससे सरकारी खजाने पर ईंधन का खर्च घटेगा, प्रदूषण कम होगा और अफसरों की फिटनेस भी बढ़ेगी।
चौपाल-तहसील दिवस पर अब एक साथ जाएंगी ई-बसें
फील्ड विजिट का तरीका भी बदल दिया गया है। तहसील दिवस, समाधान दिवस या गांव की चौपाल में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों में नहीं जाएंगे। इसके लिए सरकारी बस या ई-बैटरी वाली गाड़ियों से सामूहिक रूप से रवाना होंगे। डीएम ने सभी विभागों को आदेश दिया है कि शासन की इस मुहिम को 100% लागू करें ताकि जनता में भी अच्छा मैसेज जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button