बरेली

जल जीवन मिशन की बैठक हुई सम्पन्न 

जिला अधिकारी ने जनपद के सभी ओवरहेड टैंको की जाँच कराने के दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में अधिशासी अभियंता द्वारा जिन 121 परियोजनाओं में कार्य पूर्ण हो चुका है उसकी जाँच हेतु नामित अधिकारियो द्वारा दी गयी रिपोर्ट को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। रिपोर्ट में ग्राम खतौसा में वायर चोरी होने के कारण वाटर सप्लाई बाधित होने की रिपोर्ट पर अवगत कराया गया कि तीन दिन में रीवायरिंग कराकर पानी की सप्लाई चालू कर दी जायेगी। इसी प्रकार महेशपुर शिव सिंह में बाउन्ड्री वाल टूटी होने कि रिपोर्ट पर  15 दिन में सही कराने के निर्देश दिए गए।जाए। विकास खण्ड क्यारा के ग्राम सिमरा बोरीपुर में पांच मकानों में कनेक्शन नही हुए थे वर्तमान में लोग इच्छुक हैं अतः उन्हे कनेक्शन उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिये गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद के सारे ओवरहैड टैंक की जांच करायी जाए और अभियन्ताओं से प्रमाण पत्र भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जितने भी ओवर हैड टैंक बने हैैं उन टैंक की ऐरिया की भूमि का परीक्षण कराया जाये। सर्वप्रथम जो टैंक आबादी के करीब है कि उनकी जांच पहले से कराये जाने के निर्देश दिए गए ।
बैठक में अधिशासी अभियंता ने बताया कि कहा कि आई.टी/एन आई टी के तकनीकी विशेषज्ञयो द्वारा भी जांच करायी जायेगी साथ ही  कार्यदायी संस्था के सीनियर हैड को भी निर्देश देने के लिया कहा कि उनके स्तर से भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। इस अवसर  पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण जल जीवन मिशन कुमकुम गंगवार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button