बरेली

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया उत्सव 

आकाशवाणी बरेली ने बरेली कॉलेज में कराई आशु भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा युववाणी कार्यक्रम पेश करने का मौका

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : जन-जन की वाणी आकाशवाणी, बहुजन हिताय बहुजन सुखाय, आकाशवाणी के 90 वर्ष, रेडियो मेरा दोस्त, सोशल मीडिया के दौर में रेडियो की चुनौतियां…ऐसे ही कई सारे विषयों पर बरेली कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने बहुमूल्य विचार आज सबके सामने रखे। मौका था आकाशवाणी के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता का।  बरेली कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डा. रमेश चंद्र त्रिपाठी विभाग के कुशल प्रशिक्षण में छात्रों ने प्रतियोगिता के लिए अच्छी खासी तैयारी की थी। आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना ने छात्रों को आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने से संबंधित कई सारे विषय दिए, जिन पर छात्रों ने कुशलता से भाषण देकर अपनी योग्यता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम ए के छात्र माधव मिश्र ने, द्वितीय स्थान एम ए की छात्रा शिवांगी अग्रवाल ने एवं तृतीय स्थान पीजीडीजेएमसी के छात्र संजीव ने हासिल किया। सभी विजेताओं को जल्द ही आकाशवाणी बरेली से एक-एक दिन युववाणी कार्यक्रम पेश करने का अवसर दिया जाएगा। आपको बता दें कि आकाशवाणी के 90 वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं। उसी सिलसिले में बरेली में भी कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में जन जागरूकता और शैक्षिक संवाद से संबंधित कई सारे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button