गोड्डा

अदाणी फाउंडेशन की पहल 

महागामा के गांवों में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा : ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन द्वारा महागामा क्षेत्र के करनू, मानियामोर, गोविंदपुर सहित कई गांवों में मेगा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 मरीजों का नि:शुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। कैंप में सर्दी, खांसी, जुकाम, शुगर, ब्लड प्रेशर तथा मौसम के अनुसार फैलने वाली विभिन्न बीमारियों का इलाज किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इस तरह का स्वास्थ्य शिविर लगने से उन्हें काफी राहत मिली है। दूर अस्पताल जाने की परेशानी से बचते हुए लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हुई। खासकर बुजुर्ग एवं महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। आने वाले दिनों में भी अन्य गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button