बरेली
डीएम अविनाश सिंह ने पेश की मिसाल’, अफसरों संग ई-बस से पहुंचे तहसील दिवस में
प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी जी की अपील का बरेली में दिखा असर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऊर्जा संरक्षण की अपील का असर बरेली में जमीन पर दिखने लगा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को अनोखी पहल करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक बस से संपूर्ण समाधान दिवस में एंट्री मारी। ईंधन बचाने और पर्यावरण का संदेश देने वाला डीएम अविनाश सिंह का ये अंदाज तहसील परिसर में चर्चा का विषय बन गया।
DPRO, DSO, ADM संग ई-बस में बैठे DM अविनाश सिंह, जनता ने की तारीफ
शनिवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह अकेले नहीं पहुंचे। उनके साथ DPRO, DSO, ADM समेत तमाम अधिकारी ई-बस में सवार थे। अफसरों का काफिला छोड़कर एक साथ ई-बस से पहुंचना देख तहसील में आए फरियादी भी हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि डीएम अविनाश सिंह ने सादगी और जिम्मेदार प्रशासन की मिसाल पेश की है।
पहले हटाई थी एस्कॉर्ट, अब अफसर भी अपना रहे साइकिल
गौरतलब है कि डीएम अविनाश सिंह पहले ही डीजल बचत के लिए अपनी दोनों एस्कॉर्ट गाड़ियां हटा चुके हैं। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को भी कम वाहन इस्तेमाल करने और वैकल्पिक साधन अपनाने की सलाह दी थी। डीएम अविनाश सिंह की पहल का असर अब दिख रहा है। कई अधिकारी अब साइकिल और शेयरिंग वाहन व्यवस्था अपना रहे हैं।
फरियादियों की सुनी समस्या, बोले DM अविनाश सिंह ‘तुरंत हो समाधान’
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।


