
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में परिवहन निगम ने कदम बढ़ा दिए हैं। पुराने बस अड्डे पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 25 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी।
बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के बाद ई-बसों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सकेगा। इससे डीजल बसों पर निर्भरता कम होगी और शहर में प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। ई-बसों के संचालन से यात्रियों को भी बेहतर, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।



