खैरथल
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सांगवान के नेतृत्व में लगाई मीठे पानी की प्याऊ
राहगीरों को बड़ी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : कोटकासिम क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसौली में खैरथल-तिजारा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमारी सांगवान के नेतृत्व में मुख्य बाजार में शीतल जल की प्याऊ लगाई गई । सांगवान ने बताया कि इस समय तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने के कारण आमजन को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है । कई बार बाजार में पानी के अभाव में लोगों की तबीयत भी बिगड़ जाती है इसलिए मुख्य बाजार में ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई है जिससे कि आमजन को रात मिल सके। जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह जल सेवा आगे भी जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस दौरान मौके पर महिला कांग्रेस हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष बाला चौधरी,रामरती देवी ,अर्चना शर्मा सुनीता देवी ,अनिता देवी और मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी,वीरसिंह पूर्व सरपंच पतलिया,शैतान सिंह,बस्तीराम नंबरदार,अनिल रोहिला,बंटी शर्मा,टिंकू चौधरी,विकाश सोनी,बाबू चीलवाल,शुभम् जोशी,बबलू चौधरी,काला राम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




