खैरथल

खैरथल में बाल संस्कार शिविर के चौथे दिन बच्चों को दी सिंधी भाषा की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल एवं भारतीय सिंधु सभा खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में पूज्य झूलेलाल मंदिर खैरथल में आयोजित सिंधी बाल संस्कार शिविर के चौथे दिन बच्चों को सिंधी भाषा एवं संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ बाबासाहेब शीतल दास द्वारा ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में बच्चों को सब्जियों, फलों एवं रसोई के बर्तनों के सिंधी भाषा में नाम सिखाए गए। साथ ही पल्लव, भजन, रंग भरो प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, खेल, योग एवं स्वयं का परिचय सिंधी भाषा में देने का अभ्यास भी करवाया गया। विभिन्न शिक्षकों ने बच्चों को मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से सिंधी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान समाज सेवा एवं शिविर में विशेष सहयोग के लिए जीतू भारती, प्रमोद केवलानी, दिनेश माखीजा एवं तीरथ रोचवानी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गिरधारी लाल ज्ञानानी, प्रताप सिंह कटहरा, राजकुमार दादवाणी, नीतु खजनानी, दीपा बालानी, निशा बालानी, विजय बच्चानी, नत्थू मल रामलानी, बाबूलाल गोरवानी, प्रकाश लालवानी, रामचंद्र खटवानी, दीपक लखवानी, बूलचंद मनवानी, बोनी जयवानी, कैलाश निहलानी, देवीदास भगत, जिया महलवानी, ऋतु मनवानी, नीलम महलवानी, संध्या सदनानी, रेखा शर्मा, चांदनी मंगलानी, भविशा शर्मा एवं हेमलता कंधारी सहित अनेक समाजबंधुओं ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button