बरेली
एसबीआई कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से मिला प्रतिनिधिमंडल
संसद में मुद्दा उठाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत बरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को बैंक कर्मचारियों की 15 सूत्रीय न्यायोचित एवं लंबित मांगों के समर्थन में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बैंक कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं, कार्यस्थल पर बढ़ते दबाव, कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों तथा लंबित मांगों की जानकारी देते हुए आग्रह किया कि वे इन विषयों को संसद एवं वित्त मंत्रालय के समक्ष गंभीरता और मजबूती से उठाएं।
कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से बैंक प्रबंधन पर सकारात्मक निर्णय लेने का दबाव बनेगा और कर्मचारियों को न्याय मिल सकेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान उप महामंत्री कामरेड नवींद्र कुमार, क्षेत्रीय सचिव कामरेड भूपेंद्र कुमार , आंचलिक सचिव कामरेड मनोज कुमार, आंचलिक सचिव कामरेड विकास कुमार तथा पूर्व उप महामंत्री कामरेड सुनील कुमार मित्तल उपस्थित रहे।



