बरेली

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा, 81 ने छोड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : रिठौरा नगर पंचायत स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा को शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट शीशपाल, मजिस्ट्रेट सलमान खान और केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह मुस्तैद रहे। उनके नेतृत्व में केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 528 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button