बरेली

वफादार इंस्पेक्टर फैंंग को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । पुलिस का सबसे बहादुर, सबसे वफादार और सबसे खास साथी आज हमेशा के लिए खामोश हो गया।
वो साथी जिसने अपनी सूंघने की ताकत और अद्भुत ट्रैकिंग से चोरी, लूट और हत्या जैसे कई बड़े मामलों की गुत्थियां सुलझाईं…
आज उसी इंस्पेक्टर फैंंग को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।जर्मन शेफर्ड ट्रैकर डॉग इंस्पेक्टर फैंंग ने वर्षों तक बरेली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।आईटीबीपी पंचकुला हरियाणा से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 20 अक्टूबर 2019 से फैंंग लगातार पुलिस विभाग की सेवा में तैनात रहे।अपनी तेज सूंघने की क्षमता और शानदार ट्रैकिंग स्किल के दम पर फैंंग ने कई अहम मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपराधियों तक पहुंचने में इंस्पेक्टर फैंंग पुलिस की सबसे भरोसेमंद कड़ी बन चुके थे।
लेकिन बीमारी के चलते 21 मई 2026 को महज 8 वर्ष 3 माह की आयु में इंस्पेक्टर फैंंग ने अंतिम सांस ली।रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में आयोजित भावुक समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान इंस्पेक्टर फैंंग को गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button