बरेली

बरेली में शिकायत निस्तारण हेतु ‘लाइव जनता दर्शन’ प्रणाली लागू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी  अविनाश सिंह द्वारा जनशिकायतों के पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण हेतु अभिनव पहल की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन को अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों से लाइव जोड़ा जा रहा है।
इस व्यवस्था से फरियादी की शिकायत पर तत्काल संबंधित अधिकारी से सीधा संवाद स्थापित होगा और निस्तारण की गुणवत्ता की लाइव मॉनिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। इससे अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और आमजन को बेवजह कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ‘सुशासन’ को ज़मीनी स्तर पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। यह प्रणाली शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता लाएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button