गोड्डा
महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुंचे बलबड्डा थाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण कुमार रजक क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलबड्डा थाना पहुंचे। इस दौरान थाना परिसर में उनका स्वागत थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जगजीवन राम, एन कुमार एवं अन्य थाना कर्मियों द्वारा किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया गया।



