एसीजेएम और एडीजे ने शिवगादी मंदिर में की पूजा-अर्चना,दिए सुझाव
ACJM and ADJ offered prayers at Shivgadi temple and gave suggestions.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज रविवार को बरहेट प्रखंड अंतर्गत एसीजेएम अभिषेक कुमार एवं राजमहल एडीजे वैशाली श्रीवास्तव बरहेट के शिवगादी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।मंदिर के पंडा ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न कराई।पूजा के उपरांत मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रुपक साह के आग्रह पर एसीजेएम अभिषेक कुमार ने मंदिर की सुझाव पुस्तिका में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दर्ज किए।उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों के किनारे जगह-जगह शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था बहाल कराने तथा मुख्य सीढ़ी द्वार के समीप मंदिर के इतिहास से संबंधित जानकारी वाला बोर्ड लगाने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी लोगों तक पहुंचेगी।वही इस अवसर पर बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, एएसआई अशोक सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।



