मुफस्सिल थाना में निशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू
Free pure drinking water facility started in Mufussil police station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राज्य में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और भीषण लू को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता और साहिबगंज पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्थानीय मुफस्सिल थाना परिसर में आम जनता के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है।इस पहल का उद्देश्य तपती धूप में सफर करने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को राहत पहुँचाना है।मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पुलिस कप्तान के आदेश पर थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के साथ-साथ आम राहगीरों के लिए भी निःशुल्क शुद्ध पेयजल का मुकम्मल इंतजाम किया गया है।उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में जब भी लोगों को प्यास लगे और वे मुफस्सिल थाना के आसपास हों,तो वे बिना किसी संकोच के परिसर के भीतर आकर पानी पी सकते हैं,एवं गर्मी व प्यास से राहत पा सकते हैं।



