बरेली
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की और से आज रविवार शाम श्री हरि मंदिर बारात घर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल वा मॉडल टाऊन सोसाइटी अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने दीप प्रवाजलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सी ए विशाल अरोरा,पारुल मालिक,सोनिया अतुल कपूर,अतुल कपूर आदि समारोह मैं मौजूद रहे । इसमें हाई स्कूल वा इंटरमीडिएट की परीक्षा में उतीर्ण हो कर आए हुआ बच्चों को सम्मानित किया गया। पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष डॉ के एम अरोरा ने बताया कि बच्चों के सर्वागीण विकास एवं जीवन को कामयाब बना कर दूसरों के लिए मिसाल बने इसलिए हमारी संस्था यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित कर रही है। पुरस्कार वितरण से पूर्व बच्चों द्वारा मनमोहक भजन,नृत्य,कविताये आदि उपस्थित लोगों के बीच प्रस्तुत किए गए,जिसे सभी ने बहुत सहारा।




