अमरोहा

नगर से लौट रहे बाइक सवार को पीछे से दूसरे बाइक सवार ने मारी टक्कर दो घायल। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो बाइक सवारों को नगर से लौटते समय दूसरे बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों के द्वारा नगर के सी एच सी  में भर्ती कराया जहां एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी दयाशंकर पुत्र कचेडु सिंह अपने गांव निवासी साथी राजवीर सिंह के साथ रविवार की देर रात नगर से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। लेकिन इसी दौरान घर जाते समय पड़ोसी गांव गंगा चोली में कुछ इमरजेंसी काम होने के कारण वह गंगा चोली चले गए। जैसे ही युवक तटबाध पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे। बाइक सवार ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। जबकि अज्ञात बाइक सवार घटना स्थल से बाइक लेकर फरार हो गया।राहगीरों के द्वारा घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दया शंकर की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया फिलहाल अभी कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button