बेतुल

बैतूल खुदकी राजनीतिक जमीन बचाने नौटंकीं कर रहे निलय डागा – विक्रम, विकास

जनता को गुमराह करने और अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। पिछले दिनो पानी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष द्वय ने निलय डागा की सस्ती लोकप्रियता के लिए नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए जलसंकट जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निलय डागा को अपना विधायक कार्यकाल भी याद करना चाहिए जब नगर में 4-4 दिनों तक लोगो को पीने के पानी के लिए परेशान होना पडता था। कांग्रेस के प्रदर्शन में कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों को आमजनता की तरह प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शन में शामिल किया गया। जो प्रेसनोट समाचार पत्रो में आया है उसमें भी कांग्रेस पुरूष पदाधिकारी के नाम छाए हुए है। जो महिलाएं तथाकथित रूप से प्रदर्शन में शामिल थी वे सब कांग्रेस नेत्रीयां ही थी जिनके नाम से भी सिर्फ लोकप्रियता हासिल की महिलाओ के नाम भी नदारत है। वहीं निलय डागा जब बैतूल विधायक थे तब आंचलिक क्षेत्रो के हाल तो इस कदर खराब थे कि महिलाओं को दो तीन किमी दूर पैदल चलकर पानी लाने के लिए मजबूर होना  पडता था। यह पलटवार करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, और कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि नगर पालिका और प्रशासन लगातार पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने और तकनीकी कारणों से कुछ क्षेत्रों में अस्थायी समस्या आई है, जिसके समाधान के लिए अतिरिक्त टैंकर, मोटर मरम्मत और नई पाइपलाइन जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने शहर की जल समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया। आज जब भाजपा जनहित में विकास कार्य कर रही है, तब कांग्रेस केवल प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। भाजपा का स्पष्ट मानना है कि जनता की समस्याओं का समाधान धरना-प्रदर्शन से नहीं बल्कि योजनाबद्ध विकास और निरंतर प्रयासों से होता है। हम शहरवासियों को आश्वस्त करते हैं कि पेयजल संकट के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य होगी। कांग्रेस यदि वास्तव में जनता के हित की चिंता करती है तो वर्तमान में ऐसी स्थिती नही बनती क्योकि कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया है। कांग्रेस को राजनीतिक नौटंकी छोड़कर समाधान में सहयोग करना चाहिए। भाजपा जनता के प्रति जवाबदेह है और विकास तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button