कर्नाटक

कांग्रेस आलाकमान ने की राज्यसभा की पेशकश, मैंने मना किया

इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया

बंगलूरू। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। इस बीच, सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें राज्यसभा की सीट पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
लड़ाई जारी रखूंगा: सिद्धारमैया-उन्होंने कहा कि वह राज्य की राजनीति में ही बने रहेंगे, क्योंकि विधायक के रूप में उनका कार्यकाल अभी दो साल बाकी है। सिद्धारमैया ने कहा, जो लोग संविधान के खिलाफ काम करेंगे, मैं उनके खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।
‘मेरा जीवन एक खुली किताब’-उन्होंने यह भी कहा कि अगले मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस विधायक दल और पार्टी हाईकमान मिलकर करेंगे। सिद्धारमैया ने कहा, मैंने कभी पैसे के पीछे नहीं भागा और न ही संपत्ति बनाने की लालसा रखी। मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में की इस्तीफे की घोषणा-कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार, राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर और अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने कहा, विपक्ष ने मेरे खिलाफ कई झूठी कहानी फैलाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button