झुंझुनू
तेजाजी मंदिर में दान देने पर भामाशाह का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के निकटवर्ती समसपुर गांव के रहने वाले, हाल झुंझुनूं निवासी एम आर एफ बाबा टायर्स एवं रेजोनेन्स कोचिंग के निदेशक एडवोकेट विरेन्द्र सिंह चाहर ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, सलाहकार मामराज महला, ब्लॉक महासचिव सुरेश बेनीवाल एवं ब्लॉक प्रभारी कैप्टन धूड़सिहं धायल ने भामाशाह का स्वागत किया। निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर के लिए तेजा भक्त एडवोकेट विरेन्द्र सिंह चाहर द्वारा 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबे. विजय सिंह बेनीवाल ने एडवोकेट विरेन्द्र सिंह चाहर का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर बनेगा जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


