खैरथल

पेपर लीक,महगांई,बेरोजगारी और भृष्टाचार के विरोध मे प्रर्दशन 

पेपर लीक से लाखो युवाओ का भविष्य खतरें में,सरकार गंभीर नही:विधायक ललित यादव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : मुंडावर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक ललित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंडावर बाजार से पैदल मार्च निकालकर उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली और एसडीएम सृष्टि जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पहले पंचायत समिति स्थित अंबेडकर भवन में सभा आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है और युवाओं में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है।
इस प्रदर्शन में पीसीसी सचिव एवं मुंडावर प्रभारी पंकज दाधीच, पीसीसी महासचिव अजीत यादव,ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, एडवोकेट राकेश यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी धर्मसिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम पटेल, पूर्व प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर, जिला पार्षद भीमराज यादव, जिला पार्षद संदीप फौलादपुरिया, सरपंच संदीप चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, आईवाईसी जिलाध्यक्ष प्रत्याशी सोनू गुर्जर,युवा किसान सभा के कृष्ण चौधरी, हेमंत गूर्जर,  एडवोकेट रुपेश हवेली, पृथ्वी सिंह चौहान, राहुल चौधरी और प्रमोद मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button