बरेली

खंड शिक्षा अधिकारी संगठन द्वारा सम्मान समारोह किया आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । खंड शिक्षा अधिकारी संगठन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दिनेश चंद्र जोशी  के खंड शिक्षाधिकारी पद से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया ।  उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की सराहना की गई।
इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री जोशी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालयी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभागीय कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से विभाग को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अवनीश प्रताप, कोषाध्यक्ष  सुनील शर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष भानु शंकर गंगवार, शीशपाल ,सत्यदेव , विजय कुमार ,शशांक शुक्ला, पूरण सिंह,सतीश वर्मा,तौसीफ अहमद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश भारतीय,विजय कुमार सिंह , पूरन लाल सिंह ने किया ।सभी ने श्री जोशी  को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button